EnceladusUse these settings →
उसी रात, मूची नाम का एक लड़का—जो बड़ी का साथी था—सड़क पर एक ट्रक लूट रहा होता है। तभी उसे दूर से इंजन की आवाज सुनाई देती है। जब वह पास जाकर देखता है, तो उसके सामने वही लाल कार खड़ी होती है, अब बिल्कुल नई जैसी। उसे समझ आ जाता है कि अर्नी को सब पता चल गया है। वह डरकर माफी मांगने लगता है, लेकिन तभी कार की हेडलाइट्स जल उठती हैं और वह तेजी से उसकी ओर बढ़ने लगती है। अपनी जान बचाने के लिए मूची भागता है और पास की गली में छिप जाता है। मूची को लगा कि अब वह बच गया है और कार उसका पीछा छोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ ही देर में “क्रिस्टीन” फिर उसके पीछे पड़ गई। जान बचाने के लिए वह भागकर एक पुराने वेयरहाउस में घुस गया, मगर कार ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार वह एक ऐसी जगह फंस गया जहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं था। डर के मारे उसने चाकू निकालकर धमकाने की कोशिश की, लेकिन क्रिस्टीन जबरदस्ती अंदर घुस आई और उसे बेरहमी से कुचल दिया। अगली सुबह अर्नी, डेनिस से मिलने गया और उसे मूची की मौत के बारे में बताया। डेनिस हैरान था—उसे समझ नहीं आ रहा था कि जो कार पूरी तरह टूट चुकी थी, वह अपने आप कैसे ठीक हो गई। लेकिन अर्नी ने इस पर कुछ नहीं कहा और चुपचाप वहां से चला गया।
0:00 / 0:00