स्कूल के पहले दिन, वे अपने लॉकर्स से किताबें निकाल रहे होते हैं, तभी ली नाम की एक नई

स्कूल के पहले दिन, वे अपने लॉकर्स से किताबें निकाल रहे होते हैं, तभी ली नाम की एक नई स्टूडेंट आती है। उसकी खूबसूरती तुरंत सबका ध्यान खींच लेती है, और डेनिस उसे देखते ही उस पर मोहित हो जाता है। बाद में जब डेनिस और अर्नी घर लौट रहे थे, तभी अर्नी की नज़र एक घर के बाहर खड़ी लाल कार पर पड़ी। उसने तुरंत डेनिस से गाड़ी रोकने को कहा। पास जाकर देखा तो वह एक पुरानी, जंग लगी और पूरी तरह खटारा कार थी। लेकिन अर्नी को वह पहली नज़र में ही पसंद आ गई। दरअसल, वही कार थी जो कहानी की शुरुआत में फैक्ट्री में दिखाई गई थी, अब बिल्कुल बदहाल हालत में। तभी वहां कार का मालिक जॉर्ज आया। उसने बताया कि इस कार का नाम “क्रिस्टीन” है और यह उसके भाई की थी, जिसकी कुछ हफ्ते पहले मौत हो चुकी है। जॉर्ज इस कार से जल्द छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए उसने इसे सिर्फ 250 डॉलर में बेचने की बात कही। डेनिस ने अर्नी को समझाया कि इतनी खराब गाड़ी खरीदना बेवकूफी है और इसे ठीक करने में बहुत पैसे लगेंगे। लेकिन अर्नी ने बिना सोचे-समझे उसी समय कार खरीद ली। घर पहुंचने पर उसके माता-पिता को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। खासकर उसकी मां बहुत गुस्सा हो गई और उसने साफ कह दिया कि यह गाड़ी घर में नहीं रहेगी। मजबूर होकर अर्नी डेनिस के साथ कार को एक गैराज में ले गया। वहां का मालिक शुरू में बहुत सख्त था और गाड़ी रखने से मना कर रहा था, लेकिन अर्नी के बार-बार विनती करने पर उसने आखिरकार मान लिया। रास्ते में डेनिस ने फिर पूछा कि उसने इतनी बेकार गाड़ी क्यों खरीदी, तो अर्नी ने अजीब सा जवाब दिया—“मैंने इसे नहीं चुना, इसने मुझे चुना है।” अगले दिन स्कूल में, डेनिस लंच के समय अर्नी का इंतजार करता रहा। जब वह नहीं आया, तो उसे ढूंढने निकला। उसने देखा कि बड़ी नाम का एक गुंडा अर्नी को परेशान कर रहा था और उसे चाकू दिखाकर धमका रहा था। डेनिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बड़ी ने अर्नी का लंच फेंक दिया, उसे जमीन पर गिराया और उसका चश्मा तोड़ दिया। तभी डेनिस ने गुस्से में आकर बड़ी पर हमला कर दिया, लेकिन उसकी गैंग ने उसे घेर लिया। तभी एक टीचर आ गया और मामला शांत कराया। जांच करने पर बड़ी की जेब से चाकू मिला और उसे अपनी गैंग के साथ स्कूल से निकाल दिया गया।
0:00 / 0:00
Share
← Return to Studio