सृजन ओलंपिक्स-2026 का दमदार आयोजन, 700+ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम नोएडा

सृजन ओलंपिक्स-2026 का दमदार आयोजन, 700+ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम नोएडा। सृजन फाउंडेशन द्वारा मल्टी स्पोर्ट्स सृजन ओलंपिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 11-12 अप्रैल को गौड़ सिटी-1, प्ले आल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। पूरे भारत वर्ष के तेरापंथ जैन समाज में संभवतः इस तरह का यह सबसे बड़ा आयोजन है, जहाँ 6 वर्ष से लेकर हर आयु वर्ग के प्रतियोगी शामिल हुए। बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुरुष व महिलाओं ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में T-10 क्रिकेट,बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, चैस और कैरम जैसे कुल 8 खेलों में 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जो कि गत दो बार के आयोजनों से बढ़कर था। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सृजन फाउंडेशन के चेयरमैन मोहित मनोत ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। श्री मनोत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य समाज के प्रत्येक आयु वर्ग में खेलों और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है। अत्यंत ही विशिष्ट बात रही इस आयोजन के विशेष अतिथि श्री एवं श्रीमती संजय-रीमा धाड़ेवा की जो विश्व के सातों महाद्वीपों में 7 दिनों में मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुके है और खेल और फिटनेस की दुनिया में प्रेरणा के रूप में उभरे हैं। इस आयोजन के दौरान समाज के अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।
0:00 / 0:00
Share

More Hindi voice samples

← Return to Studio