Enceladus
Use these settings →2026-04-08
अब डेनिस समझ जाता है कि मामला बहुत गंभीर है। अगले दिन वह क्रिस्टीन के बोनट पर एक नोट छोड़ता है, जिसमें शाम को गैराज में मिलने को कहता है। तय समय पर डेनिस और ली वहां पहुंचते हैं, लेकिन अर्नी नहीं आता। तब वे एक बुलडोजर अंदर लाते हैं और प्लान बनाते हैं—जैसे ही अर्नी आएगा, ली गेट बंद कर देगी और डेनिस बुलडोजर से क्रिस्टीन को कुचल देगा। लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि क्रिस्टीन पहले से ही गैराज के अंदर छिपी हुई है। अचानक उसकी हेडलाइट्स जलती हैं और वह सीधे ली की ओर बढ़ती है। ली किसी तरह ऊपर लटके टायर को पकड़कर खुद को बचा लेती है। क्रिस्टीन दोबारा हमला करने आती है, तभी डेनिस बुलडोजर सामने लाकर उसे रोक देता है।
ID: e6405a10-992d-4084-9401-4659e68727f3
Created: 2026-04-08T11:32:04.609Z