बेला यहां वोंग की मदद करने आई थी लेकिन वह तो बेचारा पहले ही मारा गया था। कुछ देर बाद बिंसो साइमन के घर में था। बेला ने बिंसो के जख्म की सफाई कर दी थी। जिसके बाद तीनों मिलकर सैनिकों की लाशें जलाने लगते हैं। बेला नहीं चाहती थी कि सैनिकों की मौत के बारे में किसी को पता चले। बिंसो दोनों का साथ इसलिए दे रहा था ताकि साइमन और बेला उस पर शक ना करें। अगली सुबह साइमन बाहर काम कर रहा था और बेला भी उसके पास ही थी। काम करते-करते बैला जब अंदर आती है तो बिसो उसे परेशान करने लगता है। वह उसकी गुफा में धमाके करना चाहता था। बेला उसकी बात नहीं मानती जिसके बाद बिंसो उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है। बैला मदद के लिए चीखती है और उसकी चीख सुनकर साइमन अंदर आता है। वो बिंसो को रोकने की कोशिश करता है। लेकिन बिंसो उसे पीट कर फिर से बेला को दबोच लेता है। साइमन जल्दी-जल्दी बेला की गन उठाता है और फिर गोलियां चलाकर बिंसो को मार देता है। साइमन ने भी पहली बार किसी की जान ली थी और उसने यह जान बेला के लिए ली थी। कहानी के आखिर में साइमन बेला को लेकर शहर की तरफ जाने लगा था ताकि वहां जाकर नई जिंदगी की शुरुआत कर सके। दोनों के हाथों कई जाने चली गई थी। इसलिए दोनों ने यह जगह छोड़ना ही सही समझा था। इसी के साथ हमारी यह कहानी यहीपर खत्म हो जाती है.
Use these settings →2026-03-20
cce1cd7d-e0ba-4704-b734-2f7fce7a475e
ID: d751d803-b532-4813-9a54-6af63ef72138
Created: 2026-03-20T18:35:16.398Z