कहानी की शुरुआत हम बेला नाम की लड़की को देखते है जो रात के अंधेरे के बिच चल रही होती है । बेला की हालत काफी खराब थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वह किसी से जान बचाकर भाग रही हो। भागते-भागते वह एक घर के सामने पहुंच जाती है। बेला के हाथ में एक गन भी थी और वह रुक कर घर की तरफ देखने लगी थी। कुछ देर सोचने के बाद वह घर की तरफ बढ़ने लगती है। वैसे यह घर साइमन नाम के अंधे लड़के का था। बेला दरवाजे पर आकर मदद मांगती है और साइमन दरवाजा खोलकर उसका नाम पूछता है। बेला उसे अपना नाम बता देती है। साइमन के पड़ोस में वोंग नाम का बंदा रहता था और उसने भी बेला को देख लिया था। साइमन बेला को अंदर लाकर बिस्तर पर लेटा देता है जिसके साथ ही बेला नींद में चली जाती है। वोंग भी मदद करने के लिए साइमन के घर आ गया था और बैला के सोते ही वह अपने घर चला जाता है ताकि बैला आराम कर सके। अगली सुबह वोंग साइमन के पास आकर उसे खाना देता है। इसके बाद वह उससे बेला के बारे में पूछता है। बेला अभी सो रही थी इसलिए वह अपने घर चला जाता है। वोंग के जाते ही साइमन जब अंदर आता है तभी बैला नींद से जाग जाती है। साइमन उसे आराम करने को कहता है। लेकिन बेला उठकर उसके पास आ जाती है। उसने पहली बार साइमन को ध्यान से देखा था। इसलिए वह उससे उसकी आंखों के बारे में पूछती है। साइमन बताता है कि मेरे गांव पर पड़ोसी देश के सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। उनके मेजर ने अपने मजे के लिए मेरी एक आंख जला दी थी और उसके बाद दूसरी आंख की नजर अपने आप चली गई। उन लोगों ने मुझे मरा हुआ समझा जिसके बाद मैं भागकर यहां रहने लगा। साइमन की सच्चाई सुनकर बेला हैरान हो गई। कुछ देर बाद वोंग साइमन के पास आकर उसे बेला के लिए सामान देता है। इसके बाद वह कहता है कि मैं दो-चार दिनों के लिए बाहर जा रहा हूं और तब तक तुम्हें ही बेला का ख्याल रखना होगा। कुछ देर बाद रात हो जाती है और बेला नहाने की तैयारी करने लग जाती है। वह जैसे ही साइमन के छोटे से बाथरूम में आकर नहाने लगती है।
Use these settings →2026-03-20
94580890-7ef3-4eb5-8ade-d0735cdbf7c3
ID: 481fb80c-b3e1-4151-85f8-d840651bc3e9
Created: 2026-03-20T18:27:05.624Z