जबकि दूसरी तरफ बैला ने एक खुली जगह ही रात बिताने का मन बना लिया था। बेला के पास अपनी गन भी थी इसलिए उसे अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं थी। अगली सुबह जब बैला नींद से जागती है तो उसे अपने पास दो लड़के नजर आते हैं। बैला उनसे उनका नाम पूछती है। लड़के अपना नाम बताकर कहते हैं कि हम मुसाफिर हैं और हम शहर की तरफ जा रहे हैं। जान पहचान के बाद तीनों मिलकर नाश्ता करने लगते हैं। लड़कों के पास खाने-पीने का सामान था। इसलिए उन्होंने बेला को भी खाने-पीने की चीजें दे दी थी। उधर वोंग साइमन के पास आ गया था। बेला के जाने के बाद साइमन काफी परेशान था। वोंग उसे समझाता है कि अगर वह तुमसे प्यार करती है तो वह जरूर वापस आएगी। दूसरी तरफ दोनों लड़कों ने बेला को दबोच लिया था और फिर दोनों उसके साथ जबरदस्ती करने लगते हैं। जबरदस्ती करने के बाद वह जब जाने लगते हैं तो बेला अपनी गन से दोनों को जान से मार देती है। बेला ने पहली बार किसी की जान ली थी। इसलिए वह बहुत रोती है क्योंकि वह किसी को मारना नहीं चाहती थी। लड़कों को मारने के बाद बेला फिर से आगे बढ़ने लगती है और रात होते-होते साइमन के पास पहुंच जाती है। बेला को वापस पाकर साइमन खुश हो गया था। बेला उसे अपनी मां के बारे में बताकर कहती है कि मैं तुमसे शादी कर तुम्हारे साथ ही रहूंगी। बेला की बात सुनकर साइमन खुश हो गया था। देर रात वह वोंग के घर उसकी टीम कोई योजना बना रही थी। इसी बीच पड़ोसी सैनिक उन पर हमला कर देते हैं। वोंग की टीम भी जवाब देती है। वह कुछ सैनिकों को मार और जख्मी कर देती है। गोलियों की आवाज सुनकर साइमन भी जाग गया था। उधर सैनिकों ने वोंग की पूरी टीम को मार दिया था। वोंग जान बचाने के लिए भागता है लेकिन उसके पीछे सैनिक लगे हुए थे और वह वोंग पर गोलियां चला देते हैं। बिंसो नाम का सैनिक वोंग के पास जाता है ताकि उसे मरते हुए देख सके। बिंसो ने साधारण कपड़े पहन रखे थे। इसलिए वह सैनिक नहीं लग रहा था। इसी बीच कोई बिसो के साथी सैनिक को मार देता है। जिसे देखकर बिंसो हैरान हो जाता है। सैनिक को बेला ने मारा था। बिंसो के पास कोई हथियार नहीं था। वो अपनी जान बचाने के लिए झूठ बोलता है कि तुमने मेरी जान बचाई है। अगर तुम सैनिक को ना मारती तो वह साला मुझे भी मार देता। बेला उसे वोंग का दोस्त समझती है और उसकी बात पर यकीन कर लेती है।
Use these settings →2026-03-20
fe186b64-0f90-454a-bb79-914ac7dd08a8
ID: bcdf1426-4908-4788-83f1-800b66238a8d
Created: 2026-03-20T18:33:41.062Z