Enceladus
Use these settings →2026-04-08
इसी मौके का फायदा उठाकर विरोधी टीम का एक खिलाड़ी डेनिस को जोर से धक्का दे देता है। वह इतनी बुरी तरह गिरता है कि तुरंत बेहोश हो जाता है और उसे गंभीर चोटें आती हैं। कई दिनों बाद जब उसे होश आता है, तो वह खुद को अस्पताल में पाता है—उसकी टांग और गले पर प्लास्टर चढ़ा हुआ होता है। अर्नी उससे मिलने आता है, लेकिन डेनिस को महसूस होता है कि उसका दोस्त अब पहले जैसा नहीं रहा। कुछ ही समय में अर्नी के व्यवहार में बड़ा बदलाव आ चुका था। अर्नी वहां ज्यादा देर नहीं रुकता और निकल जाता है। उसी शाम वह ली के साथ मूवी देखने जाता है। बाद में दोनों कार में करीब आते हैं, लेकिन जैसे ही बात आगे बढ़ने लगती है, ली अचानक बाहर निकल जाती है। वह अर्नी से कहती है कि उसे लगता है वह उससे ज्यादा कार से प्यार करता है। अर्नी उसकी बात को हल्के में लेता है, लेकिन तभी बारिश शुरू हो जाती है और वह किसी तरह उसे वापस कार में बैठा लेता है। कुछ ही देर में कार की विंडशील्ड खराब हो जाती है, जिसे ठीक करने के लिए अर्नी बाहर चला जाता है। अंदर अकेली बैठी ली कुछ खा रही होती है कि अचानक रेडियो अपने आप चालू हो जाता है और डैशबोर्ड से तेज रोशनी निकलने लगती है। उसे ऐसा महसूस होता है जैसे उसका गला घुट रहा हो और वह सांस नहीं ले पा रही हो। अर्नी तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ता है, लेकिन कार अंदर से लॉक हो चुकी होती है। ठीक उसी वक्त ली किसी तरह दरवाज़ा खोलने में कामयाब हो जाती है और पास खड़ा एक आदमी उसे बाहर खींच लेता है। अर्नी उस आदमी पर भड़क जाता है, उसे गलत समझते हुए, लेकिन वह आदमी तो बस ली की मदद कर रहा होता है—उसके गले में फंसा खाना निकाल रहा था। इस घटना के बाद अर्नी ली को घर छोड़ देता है। ली साफ कह देती है कि वह अब उससे बात नहीं करना चाहती। उसके मन में यह डर बैठ चुका था कि कार ने उसे मारने की कोशिश की, और उसे लगता है कि “क्रिस्टीन” उससे जलती है।
ID: 82fc2713-1253-4f19-9c54-367e08e91d64
Created: 2026-04-08T11:27:25.251Z