अगर तुम्हें लगता है कि उत्तराखंड सिर्फ मसूरी और नैनीताल तक है… तो एक बार पिंडारी ग्ले

अगर तुम्हें लगता है कि उत्तराखंड सिर्फ मसूरी और नैनीताल तक है… तो एक बार पिंडारी ग्लेशियर का नाम सुन लो। ये कोई नॉर्मल ट्रैक नहीं है… ये वो जगह है जहाँ नेटवर्क खत्म हो जाता है… लेकिन जिंदगी शुरू होती है। उत्तराखंड के कुमाऊं हिमालय में बसा पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक… आज भी उन लोगों के लिए सपना है जो सच में हिमालय को महसूस करना चाहते हैं। घने जंगल… बादलों के बीच छिपे पहाड़… हरे-हरे बुग्याल… तेज बहती नदी… और रास्ते में एवलांच से टूटे हुए ग्लेशियर… कई जगह तो ऐसे रिज मिलते हैं जहाँ एक तरफ पहाड़… और दूसरी तरफ सीधी खाई। हर कदम पर डर भी लगता है… और उसी डर में असली मज़ा भी आता है। बारिश में भीगते हुए ट्रेक करना… ठंडी हवा में साँस लेना… और फिर अचानक बादलों के पीछे से हिमालय का दिख जाना… ये वीडियो में अच्छा लगता है, लेकिन असली एहसास सिर्फ यहाँ आकर समझ आता है। पिंडारी ग्लेशियर सिर्फ ट्रैक नहीं है… ये एक एक्सपीरियंस है। एक ऐसा सफर… जो इंसान को अंदर से बदल देता है। और सबसे अच्छी बात? अगर आप इस ट्रैक को कम बजट में… उत्तराखंड के लड़कों के साथ करना चाहते हो… जो इन पहाड़ों को अपना घर मानते हैं… तो आप हमसे जुड़ सकते हो। हम आपको सिर्फ ट्रैक नहीं करवाएंगे… बल्कि असली हिमालय महसूस करवाएंगे। अगर सच में पहाड़ पसंद हैं… तो एक बार पिंडारी जरूर आना। बाकी… रील में जितना दिख रहा है, असल में उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत है। Uttarakhand Travels Contact: 8279974795
0:00 / 0:00
← Return to Studio