क्या तुमने सोचा जिस एस्टेरॉइड ने डायनासोर्स की वाट लगा दी थी अगर वो आज गिर जाए तो क्य

क्या तुमने सोचा जिस एस्टेरॉइड ने डायनासोर्स की वाट लगा दी थी अगर वो आज गिर जाए तो क्या होगा? मजा ही आ जाएगा। देखो डायनासोर वाले एस्टेरॉइड में 1 मिलियन न्यूक्लियर बम जितनी एनर्जी थी। तो अगर वो आज गिरा बिना किसी वार्निंग के तो वो जहां गिरेगा उसके आसपास का 100 से 200 कि.मी. का इलाका तो भाप बन जाएगा। 100 मिलियन लोग एकदम से मर जाएंगे और उसके गिरने की आवाज इतनी तेज होगी कि 300 कि.मी. दूर वाला इंसान भी टपक जाएगा। एकदम से दुनिया का सबसे खतरनाक अर्थक्वेक आएगा जो आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। अब अर्थक्वेक आया है तो सुनामी भी आनी चाहिए तभी तो मजा आएगा। इतनी भयंकर सुनामी आएगी कि 3 बिलियन लोगों को अपने अंदर आसानी से डूबा के मार सके। एस्टेरॉइड गिरने की वजह से काला धुआं, डस्ट और जहरीली गैसेस अपने एटमॉस्फेयर में फंस जाएंगी। जिसकी वजह से सूरज की रोशनी धरती तक नहीं आ पाएगी और कुछ टाइम बाद इतनी ठंड पड़ेगी कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। मौसम बदलने की वजह से खाने की कमी होने लगेगी। पानी भी इतना गंदा हो चुका होगा कि अगर कोई पी ले तो ना मर रहा हो तो भी मर जाए। तो कई सारे लोग तो भूख प्यास की वजह से ही मर जाएंगे और यह चीज हजारों सालों तक चलेगी। और लास्ट में केवल कुछ ना के बराबर लोग ही जिंदा बच पाएंगे जो सही टाइम पे अंडरग्राउंड बंकर्स में चले गए थे। वैसे अब टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है। अगर कोई एस्टेरॉइड आ भी रहा होगा तो उसकी डायरेक्शन हम चेंज कर सकते हैं ताकि वो कट मार के निकल जाए। धरती को खतरा बाहर की चीजों से नहीं है अब धरती के लोगों से ही है।
0:00 / 0:00
← Return to Studio