Free English Text to Speech

62981b1b-4945-4b7d-b5a5-61fee93c7474

तुम्हें एयरक्राफ्ट तक पहुंचकर उसे डिस्ट्रॉय करना है। साथ ही गांव में हमारे पायलट को बंदी बनाकर रखा गया है। तुम्हें उस पायलट को आजाद करके वापस बेस तक लाना होगा। यही तुम्हारा मिशन है। इस पूरे मिशन को सार्जेंट 81 लीड करेगा। और अब इन सबको जंगल के बीचों-बीच उतार दिया जाता है। यह पूरा दिन चलते रहते हैं। रात को जब एक जगह आराम कर रहे होते हैं, तभी इनके पास एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होता है और जब यह आसमान में देखते हैं, तो वहां से आग की तरह जलते हुए अंगारे आगे बढ़ रहे होते हैं। दरअसल इनके पास जो चीज गिरी है, वह आसमान में उड़ता हुआ वही एस्ट्रॉइड था जो कि अब टुकड़ों में धरती पर गिर रहा है। इन सबको लगता है कि इनके कमांडर को पता चल गया था कि यह आराम कर रहे हैं। इसीलिए इन्हें डराने के लिए यहां पर ब्लास्ट किया गया है। जिसके बाद यह सब के सब रात को यहां से अपने मिशन पर आगे बढ़ चलते हैं और अगली सुबह तक यह उस नदी के पास पहुंच जाते हैं जहां पर वह एयरक्राफ्ट है जिसे इन्हें ब्लास्ट करना है। साथ ही इनका रेडियो भी रात से काम नहीं कर रहा। इसके बाद सार्जेंट 81 अपनी पूरी टीम से कहता है कि हमें जल्द से जल्द एयरक्राफ्ट को ब्लास्ट करना होगा। तभी वह देखता है कि जंगल के बीचों-बीच कुछ चमक रहा है। इसीलिए वह अपनी पूरी टीम से कहता है कि तुम एयरक्राफ्ट के पास जाकर उसे ब्लास्ट करो। मैं उस चमकती हुई चीज को देखकर आता हूं। और अब उसकी टीम उस एयरक्राफ्ट तक पहुंचकर उस पर बॉम्ब को फिट कर देती है। वहीं हमें सार्जेंट 81 को दिखाया जाता है जो उस चमकती हुई चीज के पास पहुंचता है जो असल में वह एयरक्राफ्ट है जिसे ब्लास्ट करने के लिए इन्हें यहां पर भेजा गया है और तभी उसे ब्लास्ट की आवाज आती है क्योंकि उसके साथियों ने उसकी टीम ने उस एयरक्राफ्ट को ब्लास्ट कर दिया है। लेकिन वह देखते हैं कि उसका बाल भी बाका नहीं हुआ। जिसके बाद वो फ्लाइंग ऑब्जेक्ट हवा में उठ जाता है और इनके ऊपर हमला करना शुरू कर देता है। यह एक बहुत ही खतरनाक वॉर मशीन है। सार्जेंट 81 भी यहां पर पहुंच जाता है और उसके बहुत सारे साथियों को वो वॉर मशीन वो फ्लाइंग ऑब्जेक्ट मार देता है। किसी तरह से सार्जेंट 81 और कुछ सोल्जर्स बच जाते हैं और अब सार्जेंट 81 ऊपर आता है ताकि वह रेडियो को हासिल कर सके।

Use these settings →

2026-03-17

62981b1b-4945-4b7d-b5a5-61fee93c7474

ID: d5ebd882-0eb6-4a9d-a565-cd4a02ec3ddd

Created: 2026-03-17T14:01:48.116Z

More Shares

← Return to Studio