2026-03-05
उसे यकीन होता है कि एंड्रू अब भी इसी आइलैंड पर है। अगली सुबह डेनियल वसी में घुस जाता है। जहां आमतौर पर किसी को जाने की इजाजत नहीं होती। वहां उसे अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। जब वह आगे बढ़ता है तो देखता है कि वहां डार्क सेल्स में कई मरीज बंद है। वह माचिस की एक तीली जलाकर एक सेल में झांकता है। उसे लगता है कि वहां वही शख्स है एंड्रू लेडीज। वह कहता है अपना चेहरा दिखाओ। लेकिन जब वह शख्स सामने आता है तो यह एंड्रू नहीं बल्कि जॉर्ज नॉइस होता है। वही जिसने डेनियल को जेल का सच बताया था। जॉर्ज का चेहरा पूरी तरह से बिगड़ा हुआ होता है जैसे किसी ने उसके साथ बहुत बुरा किया हो। जॉर्ज नॉइस डेनियल से कहता है तुम यहां किसी केस की तफ्तीश करने नहीं आए हो। यह सब एक जाल है जो तुम्हें इस पागलपन की भूल भुलैया में फंसाने के लिए रचा गया है। डेनियल जवाब देता है ऐसा नहीं है। मैं यहां अपने साथी के साथ एक गंभीर इन्वेस्टिगेशन करने आया हूं। नॉइस गंभीरता से पूछता है क्या तुमने पहले कभी उसके साथ काम किया है? डेनियल थोड़ा झिझकते हुए कहता है नहीं लेकिन मुझे उस पर भरोसा है। यह सुनकर नॉइस कहता है तो फिर समझ लो वे लोग जीत चुके हैं। फिर वह अचानक से घबरा कर रोने लगता है। वो लोग मुझे लाइट हाउस ले जाएंगे और मेरा दिमाग निकाल देंगे। मुझे खत्म कर देंगे। डेनियल उसे शांत करते हुए कहता है चिंता मत करो मैं तुम्हें यहां से बाहर निकालूंगा लेकिन तभी डेनियल को फिर से अपनी मृत पत्नी के विज़न आने लगते हैं। नॉइस कहता है अगर तुम सच जानना चाहते हो तो अपनी पत्नी को जाने दो। जब तक तुम उसे नहीं छोड़ते तुम इस आइलैंड से कभी बाहर नहीं जा पाओगे। डेनियल कहता है मैं ऐसा नहीं कर सकता। नॉइस दुखी होकर जवाब देता है तो फिर यही तुम्हारी कज़ैद है। फिर वह संकेत करता है कि शायद एंड्रू को लाइट हाउस में ले जाया गया हो। इसके बाद डेनियल अपने साथी चक से मिलता है जो उसे एक इंटेक बॉम्ब दिखाता है। चक बताता है एंड्रू लेडीज का कोई रिकॉर्ड यहां नहीं है। लेकिन इस फॉर्म से एक बात साफ है यहां एक 67वां मरीज भी है। अब दोनों लाइट हाउस की तरफ बढ़ते हैं जो खतरनाक चट्टानों के पार है। चक कहता है अंधेरा होने वाला है।
ID: d69346ab-5dfe-4747-913c-a8752edc8f7b
Created: 2026-03-05T07:31:05.202Z