Free English Text to Speech

9c3483b7-672f-478b-b184-8f8fb4022c24

कैटी कहती है कि उन्हें कोई सुरक्षित, लगभग बम-प्रूफ जगह चाहिए जहां वे छुप सकें। नोएल उसे एक शख्स—जैक—के पास ले जाता है, जिसके घर में एक सीक्रेट शेल्टर होता है। लेकिन जैक उन्हें देखकर घबरा जाता है और समझता है कि वे लुटेरे हैं। नोएल उसे समझाने की कोशिश करता है, तभी पीछे से लोगों से भरी बस आ पहुंचती है। वक्त कम होने के कारण वे जैक को मजबूर करके अंदर घुसते हैं और उससे शेल्टर का पासवर्ड मांगते हैं। जैसे ही वे अंदर जाते हैं, बाहर से भीड़ घर पर हमला कर देती है। हालात बिगड़ते देख कैटी जैक को तीर मारकर बेहोश कर देती है, ताकि वह किसी को पासवर्ड न बता सके। अंदर थोड़ी राहत मिलती है तो दोनों बात करते हैं। कैटी अपनी नाकाम एक्टिंग की कहानी बताती है और कहती है कि उसे अपना भविष्य अंधेरे में दिखता है। फिर वह नोएल से पूछती है कि वह उसकी मदद क्यों कर रहा है। नोएल जवाब देता है कि उसके लिए लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है, पैसे की उसे परवाह नहीं। उधर ऐला और डेजी भी वहां पहुंच चुके होते हैं। ऐला जैक को होश में लाने के लिए उसे पीटती है, फिर उसे स्विमिंग पूल में फेंक देती है। होश में आते ही जैक उनसे पासवर्ड बता देता है।

Use these settings →

2026-04-06

9c3483b7-672f-478b-b184-8f8fb4022c24

ID: 26fb28b5-931c-4799-a8ed-2fd4af92a7af

Created: 2026-04-06T04:32:05.005Z

More Shares

← Return to Studio