Free English Text to Speech

75f35de7-1945-4b6a-8c54-402cc1ab32dd

तभी कंपास एक बार फिर से बहुत तेजी से घूमना शुरू कर देता है। सार्जेंट 81 को समझ में आ जाता है कि वॉर मशीन आसपास ही है। जिसके बाद वॉर मशीन इनके ऊपर हमला कर देती है। रस्सी टूट जाती है। सब के सब पानी में गिर जाते हैं और अब वह पानी के बहाव के साथ आगे बढ़ रहे होते हैं। वॉर मशीन भी इनका खात्मा करने के लिए पानी के अंदर आ जाती है। पर यह अपने आप को बचाने के लिए पानी के अंदर चले जाते हैं और बहते हुए वॉर मशीन से दूर पहुंच जाते हैं। दरअसल जल्द से जल्द ये सब के सब कैंप तक पहुंचना चाहते हैं। नदी के बहाव के चलते अब यह कैंप से बहुत पास होते हैं। इसवन को लेकर जल्दी कैंप तक पहुंच जाते हैं। पर वहां पर अब कैंप नहीं बल्कि राख का ढेर होता है। इसका मतलब यह है कि वॉर मशीन यहां पहले ही पहुंचकर सबको मार चुकी है। इस पूरी जगह को तबाह कर चुकी है और अब सार्जेंट 81 इस जगह को ध्यान से देखता है और अपने साथियों को बताता है कि वह वॉर मशीन धरती से नहीं बल्कि आसमान से आई है। वह सबको चट्टान दिखाता है जो कि बहुत ही ऊपर होती है। वह बताता है कि सबसे पहले वह उस चट्टान से टकराई जिसके बाद वह नीचे नदी तक पहुंच गई। वहां पर हमने उसे ब्लास्ट करने की कोशिश की जिसके बाद उसने हमारे ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। तभी एक सोल्जर कहता है कि बहुत दिनों से टीवी पर एस्टेरॉइड की न्यूज़ चल रही थी। मुझे लगता है कि यह वही है। दूसरा सोल्जर पूछता है कि तुम्हारे कहने का मतलब क्या है? सार्जेंट 81 कहता है कि यह सही कह रहा है। वो जो भी चीज है वो हमारी दुनिया की नहीं है। वो एक एलियन वॉर मशीन है। हमें जल्द से जल्द यहां से दूसरे बेस तक पहुंचना होगा ताकि हम सभी को इन्फॉर्म कर सकें। यहां पर एक एपीसी ट्रक होता है जिसके अंदर यह सुरक्षित तरीके से यहां से जा सकते हैं क्योंकि इसके ऊपर गोलियों का बम का इतना ज्यादा असर नहीं होता और अब यह एपीसी को तैयार करते हैं जिसके बाद इन्हें पता चलता है कि वह एलियन वॉर मशीन इनके आसपास ही है क्योंकि कंपस बहुत तेज घूम रहा होता है।

Use these settings →

2026-03-17

75f35de7-1945-4b6a-8c54-402cc1ab32dd

ID: ef9e33b7-5641-4d6c-91ff-c335acb58144

Created: 2026-03-17T14:07:32.955Z

More Shares

← Return to Studio