2026-03-05
हमें रुक जाना चाहिए। वहां जाना अभी मुमकिन नहीं। लेकिन डेनियल जिद करता है अगर तुम नहीं आना चाहते तो कोई बात नहीं। मैं अकेला ही जाऊंगा। वह अकेला ही उस लाइट हाउस की तरफ निकल पड़ता है। लेकिन हाई टाइड की वजह से वह वहां तक पहुंच नहीं पाता और उसे वापस लौटना पड़ता है। जब वह लौट कर आता है तो देखता है कि चक गायब है। वो चट्टान से नीचे झांकता है। उसे नीचे किसी की बॉडी नजर आती है शायद चक की। अब उसके पास कोई और रास्ता नहीं होता तो वो नीचे उतरना शुरू करता है। जब वो नीचे पहुंचता है तो हैरान रह जाता है। वहां कोई बॉडी नहीं थी। तभी उसकी नजर पास की एक गुफा पर जाती है। जहां से हल्की सी रोशनी आ रही होती है। वह गुफा के अंदर जाता है। वहां एक महिला बैठी होती है। डेनियल चौंक कर पूछता है तुम कौन हो? वो महिला जवाब देती है मैं ही असली रेचल सोलांडो हूं। वो जो हॉस्पिटल में थी वो कोई और थी। डेनियल हैरान होकर पूछता है लेकिन तुम यहां कैसे पहुंची? वो बताती है मैं यहां कोई मरीज नहीं थी बल्कि एक डॉक्टर थी। मैंने इंसानी दिमाग पर सालों तक रिसर्च की। मैंने एक ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे इंसान के सोचने समझने के तरीके को बदला जा सकता है। हम उनके दिमाग को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं। रिचेल बताती है कि इस आइलैंड से बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है फेरी और उसे हॉस्पिटल वाले कंट्रोल करते हैं। अब रात हो जाती है और डेनियल वहीं सो जाता है। अगली सुबह जब उसकी आंख खुलती है तो रेचेल उसे सावधान करती है। तुम यहां ज्यादा देर नहीं रुक सकते। डॉक्टर कोहली के आदमी तुम्हें ढूंढते हुए आ जाएंगे और अगर उन्होंने मुझे देखा तो मुझे भी पकड़ लेंगे। इसके बाद डेनियल वहां से निकल जाता है और वापस हॉस्पिटल पहुंचता है। वहां उसकी मुलाकात डॉक्टर कोहली से होती है। डॉक्टर कहते हैं अब जब रेचेल मिल गई है तो तुम्हारा काम भी खत्म हुआ। अब तुम्हें यहां से चले जाना चाहिए। डेनियल पूछता है ठीक है। लेकिन मेरा साथी कहां है? डॉक्टर जवाब देते हैं तुम्हारा कोई साथी नहीं है। तुम यहां अकेले आए थे। यह सुनकर डेनियल को शक होता है कि डॉक्टर लोग उसके साथी को लाइट हाउस ले गए हैं। जहां उसके दिमाग की सर्जरी की जा रही है।
ID: ed095142-710e-48be-acc0-92295c2bf812
Created: 2026-03-05T07:32:46.125Z