Free English Text to Speech

ca774988-d27c-4cfb-95a1-04e3870d9a4f

رسول اللہ ﷺ نے فرمایا : پانچ چیزیں فطرت میں سے ہیں : مونچھ کترنا، بغل کے بال اکھیڑنا، ناخن تراشنا، زیر ناف کے بال صاف کرنا، اور ختنہ کرنا ۔

Use these settings →

2026-03-29

ca774988-d27c-4cfb-95a1-04e3870d9a4f

ID: c774457f-26e2-430e-bfe5-d8bfdb4639ff

Created: 2026-03-29T03:27:27.766Z

More Shares

53eb81f2-a3ce-488c-83f7-095c3471c7a9

कहानी की शुरुआत मै हम अफगानिस्तान के कांधार को देखते है । यह वह वक्त है जब अफगानिस्तान के ऊपर अमेरिका का कब्जा है। यहां पर हमें एक अमेरिकन कॉर्नवॉय को दिखाया जाता है जिनकी गाड़ी खराब हो जाती है और अब उस गाड़ी को ठीक करने के लिए एक मैकेनिकल इंजीनियर आता है जिसका नाम है सार्जेंट 81। क्यूंकि यहां पर इस कॉनवॉय में उसका भाई भी है जो आज कई दिनों के बाद एक दूसरे से मिलने से बहुत खुश होते हैं। सार्जेंट 81 का भाई कहता है कि याद है हम आर्मी रेंजर्स बनना चाहते थे। अब भी हम उस सपने को पूरा कर सकते हैं। पर सार्जेंट 81 को लगता है कि अब बहुत देर हो चुकी है और तभी तालीबान इनके ऊपर हमला कर देता है। जिसमें सार्जेंट 81 के अलावा सब के सब मारे जाते हैं। सार्जेंट 81 का पैर बुरी तरह से जख्मी होता है। वो अपने भाई के पास जाता है। उसे अपने कंधे पर उठाता है क्योंकि उसकी सांसे अब भी चल रही है। पर इससे पहले कि वो हॉस्पिटल तक पहुंच पाता। उसके भाई की मृत्यु हो जाती है। जिसके बाद सार्जेंट 81 को सिल्वर स्टार अवार्ड से सम्मानित किया जाता है और तभी उसकी आंख खुल जाती है। वो एक बस में होता है जिसमें और भी सोल्जर्स हैं। क्यूंकि वह आर्मी रेंजर्स की ट्रेनिंग के लिए जा रहा है जैसा कि उसका भाई चाहता था। उस घटना को 2 साल बीत चुके हैं और आज भी वो उस घटना को भूल नहीं पाया। जल्दी जंगल के बीच यह एक सीक्रेट कैंप में पहुंच जाते हैं। जहां पर इनकी ट्रेनिंग शुरू होती है। यह ट्रेनिंग बहुत ज्यादा हार्ड होती है। सार्जेंट 81 यहां किसी से ज्यादा घुलता मिलता नहीं है। पर वह अपनी ट्रेनिंग पूरी करता है। साथ ही अब उसे नींद बहुत ज्यादा कम आती है। उसके सीनियर ऑफिसर्स चाहते हैं कि वह टीम लीडर बन जाए। पर उसे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं होती। और अब पूल के अंदर इनकी एक एक्सरसाइज होती है जिसमें डंबल्स को लेकर चलना होता है और सबसे ज्यादा देर तक जो पानी के नीचे रहेगा वो इस टास्क को कंप्लीट करेगा। सार्जेंट 81 पानी के नीचे चलते हुए उस पल को याद करता है जब वह अपने भाई को कंधे पर उठाकर आगे बढ़ रहा था।

"53eb81f2-a3ce-488c-83f7-095c3471c7a9"

← Return to Studio