Free Hindi Text to Speech

कहानी की शुरुआत Los Angeles से होती है

chirp3-hd:Enceladus

Use these settings →

2026-04-06

कहानी की शुरुआत Los Angeles से होती है। साल 2030 में एक आदमी जान बचाने के लिए बेतहाशा भाग रहा होता है। उसके चेहरे पर साफ डर झलक रहा है, क्योंकि पूरा शहर जैसे उसके पीछे पड़ गया है। हालात इतने बिगड़ चुके होते हैं कि प्राइवेट गाड़ियों के ड्राइवर तक उसे मारने के लिए सड़कों पर उतर आते हैं। किसी तरह वह एक गरीब औरत के घर में घुस जाता है। औरत हैरान होकर पूछती है कि वह यहां क्या कर रहा है। जवाब में आदमी चाकू निकालकर उसे धमकाता है—अगर उसने एक शब्द भी बोला, तो वह उसकी आंखें निकाल देगा। डर के मारे औरत चुप हो जाती है। कुछ देर बाद जैसे ही उसे मौका मिलता है, वह नेल गन उठाती है और सीधे उस आदमी पर फायर कर देती है। वह गिर जाता है। औरत यकीन करने के लिए उसे दो लात भी मारती है कि वह सच में मर चुका है।

ID: b2cae78d-44fe-4c62-bbe9-3087e0702d62

Created: 2026-04-06T04:23:54.817Z

More Shares

← Return to Studio