उसका पैर घायल था। वो अपने अतीत की याद में इतना ज्यादा खो जाता है कि उसकी सांसे बंद हो जाती है। वो बेहोश हो जाता है। उसे पानी से निकालकर उसे होश में लाया जाता है। जिसके बाद उसे उसके सीनियर्स बुलाते हैं और जब वह ऑफिस के बाहर वेट कर रहा होता है तब वह न्यूज़ देखता है कि आसमान में एक एस्ट्रॉइड है जो धरती की तरफ बढ़ रहा है। पर उसमें अजीब से चेंजेस हो रहे हैं। वह अपने आप ही टूट रहा है। जिस बारे में वैज्ञानिकों को कुछ समझ नहीं आ रहा। और अब उसे ऑफिस के अंदर बुलाया जाता है। जहां पर उसका मेजर और कमांडर होते हैं। वह कहते हैं कि तुम्हें ट्रेनिंग छोड़ देनी चाहिए क्योंकि तुम पीटीएसडी यानी कि पोस्ट ट्रोमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रहे हो। दरअसल किसी भी बड़ी घटना के बाद इंसान का दिमाग इस तरह की स्टेट में चला जाता है। मेजर और कमांडर कहते हैं कि तुम्हें अपने आप को पूरी तरह से हील करने के लिए काउंसलिंग के प्रोग्राम्स को अटेंड करना चाहिए। जिसके लिए तुम्हें रेंजर्स के प्रोग्राम को छोड़कर अपने घर वापस जाना होगा। पर सार्जेंट 81 मना कर देता है। वो कहता है कि मैं किसी भी कीमत पर इस प्रोग्राम को छोड़ना नहीं चाहता। एजर कहते हैं कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में तुम जैसा कैंडिडेट कभी नहीं देखा। लेकिन तुम एक इंजीनियर हो। तुम्हें पता है कि हर एक मशीन की एक हद होती है और तुम्हारी हद खत्म हो चुकी है। इसीलिए इन पेपर्स पर साइन करो और अपने घर वापस चले जाओ। सार्जेंट 81 खड़ा होता है और कहता है कि मुझे परेड की तैयारी करनी है। यह कहकर वह वहां से चला जाता है जिससे मेजर को और कमांडर को बहुत गुस्सा आता है। अगले दिन हमें दिखाया जाता है कि बहुत सारे रेंजर्स को इस प्रोग्राम से निकाल दिया गया है क्योंकि वह अपने टास्क को पूरा नहीं कर पाए। लेकिन अब भी सार्जेंट 81 इसमें शामिल होता है। कमांडर सबको बताते हैं कि अब तुम्हारा फाइनल टास्क है। अगर तुमने इस टास्क को पूरा किया तो तुम एक रेंजर बन जाओगे। यह सुनकर सब के सब बहुत खुश होते हैं। जिसके बाद इन्हें एक जगह बुलाया जाता है। जहां पर कमांडर इन्हें एक मिशन देता है। वह कहता है कि जंगल के बीचों-बीच दुश्मनों ने हमारे एक एयरक्राफ्ट को गिराया है। तुम्हें जंगल के बीचों-बीच छोड़ दिया जाएगा।
Use these settings →2026-03-17
6b9a3719-008e-4d76-8d60-27aa21da5ee5
ID: 91eef7d6-c111-4173-b8a1-c62c7013f40a
Created: 2026-03-17T13:58:56.309Z