2026-03-05
कहानी की शुरुआत होती है साल 1954 से। यहां हम दो यूएस मार्शल्स से मिलते हैं टैडी डेनियल और चेकोली। दोनों एक बहुत ही रहस्यमय केस की जांच के लिए एक टापू की तरफ जा रहे हैं जिसका नाम है शटर आइलैंड और यहीं स्थित है एक खतरनाक मानसिक अस्पताल ऐशक्लिफ हॉस्पिटल। यह हॉस्पिटल उन मरीजों के लिए है जो दिमागी तौर पर अस्थिर हैं। यानी यह एक तरह की सरकारी जेल है जहां मानसिक अपराधियों को रखा जाता है। उनकी मुलाकात होती है डॉक्टर कोहली से। जैसे ही टैडी और चक शटर आइलैंड पहुंचते हैं जो यहां के सीनियर डॉक्टर हैं और मरीजों का इलाज करते हैं। डॉक्टर कोली बताते हैं कि हॉस्पिटल की एक पेशेंट रेचेल सलैंडो बीते 24 घंटे से लापता है। हॉस्पिटल स्टाफ ने पूरे आइलैंड में उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अब चौंकाने वाली बात यह है कि रेचेल कोई आम मरीज नहीं है। डॉक्टर बताते हैं कि उसने अपने ही तीन बच्चों को एक झील में डुबोकर मार डाला था। यानी वह एक बहुत ही खतरनाक अपराधी है और उसका यूं गायब हो जाना किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा करता है। डॉक्टर कोली डनियल को बताते हैं कि रेचेल का पति पहले ही मर चुका है और तभी डनियल उसकी सेल की जांच करने के लिए जाता है। वो देखता है कि सेल पूरी तरह से लॉक है। यानी दरवाजा अंदर से बंद था। अब सवाल यह उठता है रेचल बाहर निकली कैसे? डनियल हैरान होता है। उसे यह मामला बहुत ही रहस्यमय लगता है। इसके बाद दोनों मार्शल्स पूरे अस्पताल की तलाशी लेते हैं। इसी दौरान डनियल को फर्श की एक टाइल के नीचे छुपा हुआ कागज का टुकड़ा मिलता है। उस पर लिखा होता है द लॉ ऑफ फोर हु इज 67? डनियल इसे एक रहस्यमई पहेली समझता है। लेकिन अभी इसका जवाब उसके पास नहीं है। अब डनियल पूरे आइलैंड में सर्च ऑपरेशन चलवाता है। लेकिन उन्हें रेचेल का कोई सुराग नहीं मिलता। इसलिए वह यहां के स्टाफ से पूछताछ करता है। तभी उसे एक और चौंकाने वाली बात पता चलती है। स्टाफ में से एक डॉक्टर आज गायब है और वही डॉक्टर रेचल का साइकेट्रिस्ट भी था।
ID: 55710f46-aec6-47dc-aa64-203e3cfbe014
Created: 2026-03-05T03:12:21.301Z