यह सब के सब एपीसी के अंदर आ जाते हैं और इनका एक साथी गोलियां लेने के लिए जाता है और जब वह गोलियों के बॉक्सेस ला रहा होता है वहां पर एलियन वॉर मशीन आ जाती है जो उस सोल्जर को स्कैन करके उस पर हमला करके उसे मार देती है। पर मरने से पहले वो गोलियों के बॉक्सेस को सार्जेंट 81 की तरफ फेंकता है। जिन्हें वह पकड़ कर एपीसी के अंदर आ जाता है। और अब यह सब के सब उस गाड़ी से यहां से भागना शुरू कर देते हैं। पर अब भी वॉर मशीन उनके पीछे है जो इनकी एपीसी के सामने बहुत सारे बॉम्ब को बरसाती है। पर किसी तरह से यह उनसे बचकर आगे निकलने में कामयाब हो जाते हैं और अब यह भी वॉर मशीन के ऊपर हमला करते हैं। पर वो इतनी ज्यादा एडवांस होती है कि इनके हमलों का उस पर कोई असर नहीं होता। जिसके बाद वॉर मशीन इनके ऊपर लेजर से हमला करती है। और अब सार्जेंट 81 देखता है कि सामने एक चट्टान है। वो चट्टान पर हमला करता है जिससे चट्टान के पत्थर नीचे गिरते हैं और वॉर मशीन का रास्ता बंद हो जाता है। वह अपने साथी से कहता है कि एपीसी को रोको। पर अब उसकी मृत्यु हो चुकी है। जिस वजह से इनकी एपीसी का एक्सीडेंट हो जाता है। सार्जेंट 81 देखता है कि उसके लगभग सभी साथी मारे जा चुके हैं और अब दूर उसे एलियन वॉर मशीन दिखती है जो कि अपने साथियों से दूसरी दुनिया से कांटेक्ट कर रही है। सार्जेंट देखता है कि इनका साथी नंबर सेवन जो पहले से जख्मी था वह अब भी जिंदा है। उसे देखकर उसे बहुत खुशी होती है। जिसके बाद वह उसे लेकर यहां से आगे बढ़ जाता है। रात को यह दोनों एक जगह आराम करते हैं। नंबर सेवन सार्जेंट 81 को बताता है कि आर्मी में मैं तुम्हारे भाई के साथ था। वह हमेशा एक रेंजर बनना चाहता था। उसके हाथ पर भी वैसा ही टैटू था जैसा तुम्हारे हाथ पर है। पर एक दिन मुझे पता चला कि वह इस दुनिया में नहीं रहा। सार्जेंट 81 उसे बताता है कि मेरे भाई का एक ही सपना था कि हम दोनों रेंजर्स बने। इसीलिए मैं यहां पर उसके सपने को पूरा करने के लिए आया हूं। मैं किसी भी कीमत पर इस प्रोग्राम को पूरा करना चाहता हूं क्योंकि यह मेरे भाई का सपना था। उसके सपने को पूरा करके ही मुझे अच्छी नींद आएगी। नंबर सेवन कहता है कि तुम सच में एक सच्चे रेंजर हो और तभी सार्जेंट 81 देखता है कि वॉर मशीन जो इनसे बहुत दूर है उसके अंदर से धुआं निकल रहा है।
Use these settings →2026-03-17
48626e96-94a3-43d7-bcab-be94ccff15b5
ID: 552a5dab-60c4-4daa-86cf-379686a0a923
Created: 2026-03-17T14:10:47.265Z