2026-03-05
बताया जाता है कि वह सुबह-सुबह छुट्टी लेकर टापू से चला गया है। डनियल और चक उसे कांटेक्ट करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बात नहीं हो पाती। अब मामला और भी गहराता जा रहा है। इसके बाद डॉक्टर कोहली डनियल की मुलाकात अपने एक साथी डॉक्टर से करवाते हैं। वह एक जर्मन साइकेट्रिस्ट होते हैं। उन्हें देखते ही डनियल के दिमाग में वॉर फ्लैशबैक्स आने लगते हैं। जब वह यूएस आर्मी में था और जर्मनी के खिलाफ वर्ल्ड वॉर दो में लड़ चुका था। इसीलिए उसे जर्मनों से गहरी नफरत है। डनियल कहता है कि उसे जांच के लिए पूरे हॉस्पिटल स्टाफ की फाइल्स चाहिए। लेकिन जर्मन डॉक्टर साफ इंकार कर देता है। इस पर डनियल गुस्से में आ जाता है और कहता है अगर आप लोग हमारी जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो हम अपनी रिपोर्ट सीधे एफबीआई को सौंप देंगे और सुबह होते ही इस आइलैंड से चले जाएंगे। गुस्से में डनियल वहां से चला जाता है। इसके बाद वह और चक एकांत में बैठकर आपस में बात करते हैं। अब डनियल को यकीन होने लगता है कि रेचल के गायब होने के पीछे अस्पताल के ही कुछ लोगों का हाथ है। उसे लगता है कि यहां कुछ ना कुछ छुपाया जा रहा है। उसी रात जब डनियल सोता है तो उसे फिर से अपनी मरी हुई पत्नी के विज़न आने लगते हैं। उसकी पत्नी उसे एक रहस्यमई बात बताती है। एंड्रू लेडीस अभी भी इसी आइलैंड पर है। तुम्हें उसे ढूंढना होगा। अगले दिन आइलैंड पर एक भयंकर तूफान आ जाता है जिसके चलते डनियल और चक इस टापू से बाहर नहीं जा पाते। अब डनियल डॉक्टर कोहली से मरीजों का इंटरव्यू लेने की अनुमति मांगता है और डॉक्टर उसे इजाजत दे देते हैं। इसके बाद डनियल एक-एक करके मरीजों से बातचीत करता है। तभी एक महिला पेशेंट आती है जिसने कभी अपने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला था। डनियल उससे पूछता है क्या तुम रेचल सलैंडो के बारे में कुछ जानती हो? महिला जवाब देती है। रेचेल को लगता है कि उसके बच्चे अब भी जिंदा हैं और हम सब उसके पड़ोसी हैं। इसी बीच वह महिला एक गिलास पानी मांगती है। जब चक उसे पानी लाने जाता है तो वह महिला झट से डनियल की डायरी में कुछ लिख देती है। जब डनियल उससे पूछता है क्या तुम एंड्रू लेडीज को जानती हो? वो महिला कहती है नहीं और चुपचाप वहां से चली जाती है।
ID: 49ae1795-a1ea-48fc-b32a-cb67446dcc58
Created: 2026-03-05T03:14:03.571Z