पर वो देखता है कि उस वॉर मशीन ने रेडियो को डिस्ट्रॉय कर दिया है और तभी सामने एक सोल्जर होता है जो अब भी जिंदा है। वो अपने आप को बचाने के लिए घिसटता हुआ आगे बढ़ रहा होता है और तभी उसके सामने वॉर मशीन आ जाती है जो कि अब अपने पैरों पर चल रही होती है। यह एक तरह का रोबोट है जो उस सोल्जर को स्कैन करके उसे मार देता है। सार्जेंट 81 यह देखकर अपने साथियों के पास वापस आता है और उन्हें बताता है कि वह फ्लाइंग मशीन अब अपने पैरों पर चलने लगी है। वह एक वॉर मशीन है जो इंसानों को ढूंढकर उन्हें खत्म कर रही है। हमें जल्द से जल्द चट्टान से नीचे उतरना होगा। अपने हथियारों को फेंको और रस्सियों को नीचे लटकाओ। दरअसल इनके पास जो हथियार है इनमें खास तरह का एडप्टर लगा है। जिस वजह से फायर नहीं कर सकते क्योंकि इनका जो मिशन था वह एक प्लांटेड मिशन था। यह कोई असली मिशन नहीं था बल्कि एक तरह का टास्क था और अब यह अपनी गंस को फेंक कर रस्सियों से नीचे उतरना शुरू कर देते हैं। ऊपर एक सोल्जर होता है जिसने रस्सी पकड़ी होती है। वहीं सार्जेंट 81 को नीचे दिखाया जाता है जिसका कंपास अपने आप ही बहुत जोर से घूमना शुरू कर देता है। वो समझ जाता है कि वॉर मशीन आसपास ही है। पर इससे पहले कि उसका आखिरी सोल्जर नीचे आ पाता। वॉर मशीन उसे स्कैन करके मार देती है। जिसके चलते स्टाफ नंबर सेवन जो उनकी मदद करने के लिए यहां पर आया था वो ऊपर से नीचे गिर जाता है। उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो जाता है और अब वॉर मशीन चट्टान के ऊपर होती है। वो इन सबको स्कैन करना शुरू कर देती है। पर यह चट्टान के नीचे छुपे हुए होते हैं और उसकी रेंज में सेवन का पैर आ जाता है जो जख्मी है। जिसके बाद वह इनके ऊपर अटैक करना शुरू कर देता है। यह अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं और जल्दी उस वॉर मशीन की रेंज से दूर पहुंच जाते हैं। इन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा होता कि यह मशीन कहां से आई है। कुछ लोगों का मानना होता है कि यह रशिया का काम है और कुछ लोगों का यह मानना होता है कि यह चाइना ने किया है और सच्चाई कुछ और ही है और अब यह सब के सब सेवन को लेकर आगे बढ़ जाते हैं। इनके सामने एक नदी आती है जिसका बहाव बहुत तेज होता है।
Use these settings →2026-03-17
e7292d0c-20f2-4387-87ce-91db5326d487
ID: 29a0e092-4e92-4ce4-82b0-592d51fe0a9e
Created: 2026-03-17T14:04:34.989Z