यहां पर उसके मेजर और कमांडर उसे देखकर हैरान हो जाते हैं। वो पूछते हैं क्या कोई और बचा है? सार्जेंट 81 कहता है कि हम दोनों के अलावा कोई नहीं बचा। जिसके बाद मेजर उसे बताते हैं कि अंतरिक्ष में जो एस्ट्रॉइड था, दरअसल वह एलियंस की आर्मी थी। हमारे वैज्ञानिकों ने उसके ऊपर हमला किया, उसे ब्लास्ट किया। पर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। वह पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों पर गिरे और अब उन्होंने पूरी दुनिया पर हमला कर दिया है। बड़ी-बड़ी आमीज उन्हें डिस्ट्रॉय करने की कोशिश कर रही हैं। उनके आधुनिक हथियार उनके सामने काम नहीं कर रहे। तुमने बिना हथियारों के उस खतरनाक वॉर मशीन को खत्म कैसे किया? सार्जेंट 81 कहता है कि आपने ही कहा था हर एक मशीन की एक लिमिट होती है। इसी तरह से इस मशीन की भी एक लिमिट है। जब यह गर्म हो जाती है तो इसका वेंटिलेशन खुल जाता है। अगर उस वेंटिलेशन से उसके अंदर कुछ डाल दिया जाए, उसे जाम कर दिया जाए तो गर्म होकर ब्लास्ट हो जाती है और अब यह इंफॉर्मेशन पूरी दुनिया में फैला दी जाती है। साथ ही सार्जेंट 81 को रेंजर बना दिया जाता है जो कि उसके भाई का सपना था। यानी कि अब वो रेंजर 81 है। उसे एक स्क्वाड का लीडर बनाया जाता है जिसमें बहुत ही खतरनाक रेंजर्स हैं और यह सब के सब उन वॉर मशीनंस का खात्मा करने के लिए यहां से निकल पड़ते हैं। और इसी के साथ हमारी यह कहानी यहीं पर खत्म हो जाती है।
Use these settings →2026-03-17
34efd070-6b9c-4b9c-9cf9-82f0e7f2783c
ID: 2629f030-0aee-455e-b439-21b571de7b72
Created: 2026-03-17T14:17:36.434Z