2026-03-05
बाद में जब जांच खत्म होती है तो चक डनियल से पूछता है तुम हर पेशेंट से एंड्रू लेडीज के बारे में क्यों पूछ रहे थे? आखिर वह है कौन? डनियल जवाब देता है, मैं और मेरी पत्नी एक बिल्डिंग में रहते थे। उसी बिल्डिंग में एंड्रू लेडीज नाम का एक मेंटेनेंस मैन था। उसी ने वहां आग लगाई थी और उसी आग में मेरी पत्नी की मौत हो गई थी। जब मैंने उसकी जांच की तो पता चला कि उसे इसी आइलैंड की जेल में रखा गया है। लेकिन अचानक वह कहीं गायब हो गया। अब जब डनियल और चक जंगल की ओर जांच के लिए निकलते हैं तो चक डनियल से पूछता है जब मैं पानी लेने गया था उस वक्त उस महिला ने तुमसे क्या कहा था तब डनियल अपनी डायरी दिखाता है जिसमें लिखा होता है रन यानी वो महिला उन्हें इस आइलैंड से भागने का इशारा कर रही थी अब तूफान और तेज हो चुका होता है इसलिए दोनों एक पुरानी खंडहरनुमा बिल्डिंग में छिप जाते हैं। वहीं चक पूछता है क्या तुम यहां एंड्रू लेडिस से अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने आए हो? डेनियल जवाब देता है अब मेरे भीतर किसी को मारने की इच्छा खत्म हो चुकी है। तभी एक जेल गार्ड उन्हें ढूंढते हुए आता है और वापस अस्पताल ले जाता है। वहां डॉक्टर कोहली और बाकी स्टाफ की एक मीटिंग चल रही होती है। वहीं डेनियल एक दिलचस्प बात सुनता है। वार्ड ए में 44 और वार्ड बी में 22 मरीज हैं। मतलब कुल 66 मरीज। तभी डेनियल कहता है लेकिन रचेल के कमरे से जो नोट मिला था उसमें लिखा था कौन है 67 यानी किसी 67वें मरीज का जिक्र किया गया था जो ऑफिशियली अस्तित्व में ही नहीं है। तभी डॉक्टर कोहली बताते हैं कि रचेल मिल चुकी है। वो लाइट हाउस के पास पाई गई थी। डेनियल पूछताछ के लिए उसके कमरे में जाता है और पूछता है रचेल तुम कहां थी? क्या हुआ था तुम्हारे साथ? लेकिन रचेल मानसिक रूप से बीमार होती है। पर डेनियल की बातों को समझ ही नहीं पाती और हिंसात्मक व्यवहार करने लगती है। इसी बीच डेनियल को तेज सिर दर्द होने लगता है। डॉक्टर कोली उसे माइग्रेन की दवा देकर सुला देते हैं। सोते हुए डेनियल को फिर से भयानक विज़न आते हैं। वह अपनी मरी हुई पत्नी को देखता है और साथ ही उसे एंड्रू लेडीज का चेहरा भी दिखता है। वही इंसान जिसने उसकी पत्नी की जान ली थी।
ID: 1a74abb5-204b-43f1-97bf-c4813d7f6c7d
Created: 2026-03-05T07:29:52.166Z